Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : कारगिल के शहीदों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लें नई पीढ़ी “22 वीं कारगिल विजय दिवस पर शिद्दत से याद किए गए देश पर मर मिटने वाले बिहार के अमर शहीद

जनवाद टाइम्स 26 July 2021
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह

बेतिया 26 जुलाई 2021 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में कारगिल विजय दिवस की 22 वीं वर्षगांठ पर विजुअल कार्यक्रम के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज अहमद एवं डॉ0 सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ने विजुअल कार्यक्रम के माध्यम से सर्वप्रथम कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों एवं नायकों के सम्मान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन कारगिल विजय दिवस पर प्रकाश डालते हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज अहमद एवं डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज ही के दिन आज से 22 वर्ष पूर्व 26 जुलाई 1999 को आधिकारिक रूप से करगिल युद्ध में विजय प्राप्त हुई। 03 मई 1999 को आरंभ हुई

 

Bihar. News : कारगिल के शहीदों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लें नई पीढ़ी “22 वीं कारगिल विजय दिवस पर शिद्दत से याद किए गए देश पर मर मिटने वाले बिहार के अमर शहीदलगभग 60 दिनों की करगिल युद्ध स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है। प्रत्येक वर्ष भारतवासी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हुए अपने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को नमन करते हैं। इस अवसर पर डॉ0 एजाज अहमद ने स्मरण कराते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में बिहार के सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे कर मातृभूमि की रक्षा करते हुए बिहार के 16 जांबाज अमर हो गए। इनके नाम इस प्रकार हैं।

 

Bihar. News : कारगिल के शहीदों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लें नई पीढ़ी “22 वीं कारगिल विजय दिवस पर शिद्दत से याद किए गए देश पर मर मिटने वाले बिहार के अमर शहीद मेजर चंद्र भूषण द्विवेदी (शिवहर), नायक गणेश प्रसाद यादव (पटना ), नायक विशुनी राय (सारण), नायक नीरज कुमार (लखीसराय), नायक सुनील कुमार (मुजफ्फरपुर), लांस नायक विद्यानंद सिंह (आरा), लाइंस नायक राम वचन राय (वैशाली), हवलदार रतन कुमार सिंह (भागलपुर), अरविंद कुमार पांडे( पूर्वी चंपारण), प्रमोद कुमार (मुजफ्फरपुर ), शिव शंकर गुप्ता (औरंगाबाद), हरदेव प्रसाद सिंह (नालंदा), एंबू सिंह (सिवान), रमन कुमार झा (सहरसा), हरे कृष्ण राम (सिवान), प्रभाकर कुमार सिंह (भागलपुर) ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमेशा के लिए अमर हो गए। इस अवसर पर डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल अमित कुमार लोहिया पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन एवं बिहार विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग शोधार्थी शाहनवाज अली ने कहा कि करगिल युद्ध में 527 भारतीय वीर सैनिक मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे एवं 1300 लगभग वीर सैनिक जख्मी हुए। वीर सैनिकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को अपने वीर सैनिकों से सबक लेने की आवश्यकता है। जिससे युवाओं में नई जागृति उत्पन्न हो सके एवं भारत एक महाशक्ति के रूप में विश्व पटल पर प्रकट हो सके l

Post navigation

Previous: Etawah News: सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
Next: Bihar news : बाढ़ एवं अतिवृष्टि से किसानों के बर्बाद हुए गन्ना का 40000/ धान का 20000/ फसलों का मुआवजा दे सरकार –किसान महासभा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.