Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: एकतरफा प्रेम में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खाया जहर

जनवाद टाइम्स इटावा 21 July 2021
IMG_20210721_215421
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा : लखना कस्बे के समीपवर्ती ग्राम मड़ौली में एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती द्वारा प्रेम का प्रस्ताव ठुकराने से बौखला कर उस पर लोहे की राड व चाकू से प्रहार कर दिया। नृशंसता पूर्वक किए गए प्राणघातक हमले में युवती की हालत नाजुक देख युवक ने भी मौके पर ही जान देने की मंशा से जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीण दोनों को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां पहुंचते ही युवती ने दम तोड़ दिया। ग्राम मड़ौली में बुधवार शाम करीब पांच बजे इसी गांव के जबर सिंह कुशवाहा की 21 वर्षीय पुत्री रुचि अपने भाई अवधेश के नौ वर्षीय पुत्र अभय के साथ अपने खेतों से चारा लेने गई थी। उसने जैसे ही चारा काटना शुरू किया, उसी दरम्यान गांव का 25 वर्षीय खुशीलाल पुत्र होम सिंह लोहे की राड लिए आ धमका। वह रुचि से प्रेम का इजहार करते हुए बोला ‘तुम्हारे मन में क्या है..’ इस पर रुचि ने कहा ‘तुम्हारा क्या दिमाग खराब है..।’ इतना भर कहने से ही बौखलाए खुशीलाल ने उसके ऊपर राड से हमला बोल दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इतने भर से तसल्ली न मिलने पर उसने साथ लाए फल काटने के चाकू से गला रेत दिया। जब मान लिया कि रुचि मर गई है, तब उसने भी अपनी जान लेने की मंशा से कीटनाशक खा लिया।

ग्रामीणों ने इस घटना को देखा तो दोनों के स्वजन को सूचना दी, जिस पर स्वजन मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय ले गए, जहां पहुंचते ही रुचि की मृत्यु हो गई। खुशीलाल का उपचार चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रुचि की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। रुचि के स्वजन जो भी तहरीर देंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज : परिवार परामर्श केंद्र 03 परिवारों का कराया समझौता
Next: Agra News : जैतपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी को दबोचा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.