Etawah News: Etawah Help Desk paid tribute by lighting the first lamp on the martyr's pillar
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: इटावा हेल्प डेस्क के तत्वावधान में दीपावली में दीपोत्सव का प्रारंभ भारत के वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रथम दीप शहीदों के नाम प्रज्वलित किया गया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम इटावा के शास्त्री चोराहे पर शात्री जी की मूर्ति पर दीप जलाकर किया जो नुमाइश मैदान स्थित शहीद स्थल पर संपन्न हुआ।
जिसमे हेल्प डेस्क के सदस्यों ने प्रथम दीप प्रज्वलित करते हुए भारत के उन वीर सपूतों का स्मरण किया जिन्होंने भारत की आन व शान के लिये अपने प्राण न्योछावर कर दिए।