Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सरसों के तेल के ऊँचे भाव ने मिट्टी के दीपकों की बिक्री घटाई  

जनवाद टाइम्स इटावा 3 November 2021
Etawah News: Higher price of mustard oil reduced the sale of earthen lamps

Etawah News: Higher price of mustard oil reduced the sale of earthen lamps

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: अपीलों और गरीब कुम्हारों के प्रति संवेदनशीलता के भाव के बाद भी दीपावली पर मिट्टी के दीपकों की बिक्री होती नही दिखी। इसका कारण है कि सरसों के तेल का भाव आसमान छू रहा है। सरसों का तेल 180 से 190 रुपये किलो बाजारों में है।

अमूमन दिवाली पर दिए सरसों के तेल के ही जलते है। 100 दीपक कोई अपनी मुंडेर या द्वार पर जलाना चाहे तो उसके लिये कम से कम एक लीटर सरसों का तेल और 20 रुपयों की रुई की बाती चाहिए। मिट्टी के 100 दीपक जो कुम्हारों के हाथों बनते हैं उनका भाव सस्ते से सस्ता 1 रुपया प्रति दिवालिया बाजार में हे। सांचे या मशीनों से बने सजावटी दीपक 150 से 250 रुपये सैकड़ा बिक रहे हैं।

बाजारों में दोनों तरह के दीपकों की दुकानें सड़क किनारे दर्जनों की संख्या में सजी देखी गईं। मगर इनके यहां भीड़ कम ही थी। शगुन के लिए 10-15 ही दिए खरीद रहे थे। मिट्टी के दीपकों की तुलना में मोम बत्ती 150 से 200 रुपये किलो तक भाव पर होने से लोग मोमबत्ती खरीदना ज्यादा मुनासिब मान रहे हैं। बाजारों में भीड़ तो दो दिनों से काफी देखी गयी मगर बिक्री हर चीज की हल्की ही थी। दीपक बनाने वाले एक कुम्भकार ने बताया कि उसकी बनाई दिवलियाँ अभी तक आधी भी नही बिकी हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News: दिवाली की पूर्व संध्या पर लोगो ने की खरीदारी, दुकानों पर लगी भीड़
Next: Etawah News: पहला दीप शहीद स्तंभ पर जलाकर इटावा हेल्प डेस्क ने दी श्रद्धांजलि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.