Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ियाँ, प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण माँगा 

जनवाद टाइम्स इटावा 1 November 2021
Etawah News: Errors found during surprise inspection of Block Education Officer, sought clarification from the headmaster

Etawah News: Errors found during surprise inspection of Block Education Officer, sought clarification from the headmaster

Share News
       

संवादाता आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला नरिया में औचक निरीक्षण के दौरान गड़बड़झाला पाया गया तो खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने औचक निरीक्षण के दौरान उक्त विद्यालय में शिक्षा का स्तर व मिड डे मील की गुणवत्ता खराब पाई और बच्चों की उपस्थिति में भी फर्जीवाड़ा पाया। रजिस्टर में कुल छात्र संख्या 48 दर्शाई गई थी जबकि मौके पर सिर्फ 8 छात्र ही मिले थे जिन्हें मिड डे मील के नाम पर सिर्फ तहरी दी जा रही थी जिसमें न तो टमाटर थे और न ही मसाले डाले गए थे।

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वयं मिड डे मील चख कर देखा तो गुणवत्ता भी घटिया थी। बच्चों ने बताया कि जुलाई से अभी तक उन्हें कभी भी फल या दूध का वितरण नहीं किया गया और मैडम पढ़ाती भी नहीं हैं। मिड डे मील रजिस्टर के निरीक्षण में बच्चों की बहुत अधिक संख्या दर्शाई जाती है जबकि बच्चों से जानकारी की तो बच्चों ने बताया कि बहुत दिनों से इतने ही बच्चे पढ़ने आ रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी इन सब बातों को लेकर काफी नाराज दिखे। उन्होंने बच्चों की कम उपस्थिति शिक्षा का न्यून स्तर मिड डे मील की न्यून गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों द्वारा की गई कर्तव्यों के प्रति लापरवाही को लेकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है। जवाब न देने पर कार्रवाई की बात कही है।

Post navigation

Previous: सरदार पटेल जयंती विशेष: संस्कारों की महत्ता में सरदार पटेल का ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’
Next: मेरठ न्यूज: बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग द्वारा 06 माह से 03 वर्ष तक के बच्चो के लिए बाटा दलिया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.