Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: डीएम-एसएसपी ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों पर ली बैठक, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 22 December 2021
Etawah News: DM-SSP held a meeting on the preparations for the 2022 assembly elections, directed action against anti-social elements

Etawah News: DM-SSP held a meeting on the preparations for the 2022 assembly elections, directed action against anti-social elements

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : डीएम श्रीमती श्रुति सिंह व एसएसपी जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव तैयारियों के दृष्टिगत बैठक हुई। जिसमें वल्नरेबिलिटी मैपिंग के परिप्रेक्ष्य में चिन्हीकरण एवं प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई। मौजूद आरओ, एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम, थाना प्रभारियों आदि अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया गया। उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वल्नरेबल एरिया व क्रिटिकल बूथों के विवरण तथा संबंधित सूचनाओं का भली-भांति अध्ययन किए जाने के लिए ऐसे मतदान स्थलों का निरीक्षण कर अपूर्ण कार्य पूरे किये जाने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही डीएम यानी जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्वाचक नामावली बूथवार सुनिश्चित कर न्यूनतम सुविधाएं, गत दो चुनाव के मतदान प्रतिशत, स्त्री-पुरुष अनुपात एवं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरण, रूट चार्ट के अनुसार कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया।

Etawah News: DM-SSP held a meeting on the preparations for the 2022 assembly elections, directed action against anti-social elements

उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में आने वाले समस्त क्रिटिकल बूथों का मौके पर जाकर निरीक्षण करें। ऐसे कारकों की पहचान की जाए जो मतदान वाले दिन मतदान को प्रभावित कर सकते हैं। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे मतदान स्थलों की सूची तैयार कर तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि मतदान के समय किसी भी प्रकार का कोई अवरोध अथवा किसी समूह विशेष को डराने अथवा दबाव डालने का कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो तत्काल उस पर कार्यवाही करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं। गुंडा एक्ट इत्यादि में शामिल रहे शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जाए। लगातार ऐसे क्षेत्रों में गश्त करते हुए आम जनमानस को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया जाए।

Post navigation

Previous: Etawah News: सेंटमेरी इंटर कालेज में धूम धाम से मनाया गया क्रिसमस डे
Next: Etawah News: ऑन लाइन फ्रॉड करने वालो पर इटावा पुलिस का चला चाबुक 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.