Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सेंटमेरी इंटर कालेज में धूम धाम से मनाया गया क्रिसमस डे

जनवाद टाइम्स इटावा 22 December 2021
Etawah News: Christmas Day celebrated with pomp at St. Mary's Inter College

Etawah News: Christmas Day celebrated with pomp at St. Mary's Inter College

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: आज सेंट मैरी इंटर कालेज में क्रिसमस डे के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सेंटाकलाज की वेशभूषा में सजकर मंच पर खूब धमाल मचाया । सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल फ़ादर जॉबी जोसेफ का बच्चों ने पुष्प गुच्छ देकर मैनेजर फ़ादर बिन्सन व वाइस प्रिंसिपल रिव0 सिस्टर नव्या सीएमसी, सिस्टर जिमसी सीएमसी, सिस्टर शेरोन सीएमसी का स्वागत किया। विभिन्न बच्चों ने भी आज अपने प्यारे यीशु के जन्मदिन को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोउल्लास से एक साथ मनाया। कार्यक्रम में बच्चों ने यीशु के जन्म के समय की मनमोहक नाट्य प्रस्तुत की, एक बच्चों के समूह ने सेंटकलाज बनकर सभी का मनमोह लिया। विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकाओं ने भी सामूहिक प्रार्थना में प्रभु यीशु की याद में झूमो नाचो खुशी से आज की यीशु पैदा हुआ है गीत गाया। इसी बीच घोड़े के रथ पर सवार होकर आये सैंटाक्लाज को फ़ादर जोबी जोसेफ अपने साथ लेकर आये व उनका स्वागत किया।

झूमो नाचो खुशी से आज, यीशु पैदा हुआ है

Etawah News: Christmas Day celebrated with pomp at St. Mary's Inter College

सेंटाकलाज ने भी उपस्थित सभी बच्चों को मैरी क्रिसमस कहकर अपनी शुभकामनाएं दी । बाद में फ़ादर बिन्सन ने उन्हें विदाई दी व बच्चों ने उन्हें अगले वर्ष फिर से आने का न्यौता देकर अलविदा कहा। कार्यक्रम के अंत मे फ़ादर जोबी जोसेफ ने बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि, आज का दिन बेहद पवित्र दिन होता है क्यों कि आज हमारे प्यारे यीशु का जन्मदिन मनाया जाता है। प्रभु यीशु संसार के सभी जीवों से प्यार करते है और सभी को करुणा, दया,सच्चाई व मानवता के मार्ग पर चलना भी सिखाते है। हम सभी को भी हमेशा अपने प्यारे यीशु के बताये रास्ते पर ही चलना है। में आप सभी बच्चों को आपके उज्ज्वल भविष्य के लिये समस्त विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ कि, आप सभी खूब आगे बढ़े व अपने विद्यालय के साथ अपने परिवार और शिक्षकों का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में विद्यालय के सीनियर स्कूली बच्चों ने स्टेज पर बेहतरीन डांस प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
आज के भव्य कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Post navigation

Previous: Etawah News: ग़रीब/असहाय व्यक्तियों के लिए “माँ अन्नपूर्णा भोजनालय” का शुभारंभ 01 जनवरी को 
Next: Etawah News: डीएम-एसएसपी ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों पर ली बैठक, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.