Etawah News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान 19 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक चलेगा

Etawah News: Communicable Disease Control Campaign will run from October 19 to November 17

Etawah News: Communicable Disease Control Campaign will run from October 19 to November 17

Share News

ब्यूरो संवाददाता  

इटावा: जनपद में मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद रैली में सम्मिलित कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई और छिड़काव का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान ही 19 अक्टूबर से एक नवंबर तक “दस्तक” के तहत आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर–घर सर्वे कर टीबी, बुखार व कुपोषित बच्चों की भी खोज करेंगी। बुखार या कोई अन्य चिकित्सीय समस्या उत्पन्न होने पर अपने नजदीकी चिकित्सा इकाई में चिकित्सक को अवश्य दिखाएं। अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें। पानी इकट्ठा न होने दें तथा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

Etawah News: Communicable Disease Control Campaign will run from October 19 to November 17

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विधौलिया जी ने बताया कि शासन के दिशा- निर्देशों के तहत 19 अक्टूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण का विशेष अभियान चलाया जायेगा। इससे सबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। घर-घर जाकर लार्वा ब्रीडिंग की चेकिंग की जायेगी। अभियान के अंतर्गत सर्दी, जुखाम व बुखार पीड़ित, टीबी रोगी, डेंगू आदि के लक्षण वालों के साथ ही कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर उपचार के लिये उनकी सैंपल और स्लाइड तैयार किये जायेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग और पंचायतीराज विभाग के सहयोग से गांवों में एन्टीलार्वा का छिड़काव कराया जायेगा। 19 अक्टूबर से एक नवम्बर तक दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा। दस्तक अभियान के तहत संचारी रोग के मरीजों की पड़ताल कर उपचार किया जायेगा।

Trending News