Etawah News: भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने सात हजार शिक्षकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का संकल्प लिया 

Remove term: Etawah News: BJP Teachers Cell took a pledge to give membership of BJP to seven thousand teachers Etawah News: BJP Teachers Cell took a pledge to give membership of BJP to seven thousand teachers Choose from the most used

Remove term: Etawah News: BJP Teachers Cell took a pledge to give membership of BJP to seven thousand teachers Etawah News: BJP Teachers Cell took a pledge to give membership of BJP to seven thousand teachers Choose from the most used

Share News

संवाददाता महेश कुमार 

इटावा : भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डा. सुवेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में बताया कि मंडल के सभी महाविद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों में प्रकोष्ठ के विद्यालय प्रमुख तथा सह प्रमुख की रचना करके प्रत्येक जनपद से सात हजार शिक्षकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि भाजपा शिक्षकों के लिए पूरी तरह से समर्पित है। जिला महामंत्री शिवकांत चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक है। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तरुण तिवारी ने जनपद के सभी मंडलों से आए हुए मंडल संयोजकों को आगामी दो माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रो. जितेंद्र सिंह ने किया।

बैठक में मंडल संयोजक ध्रुव कुमार गुप्ता, उदयवीर सिंह यादव, जयंत मिश्रा आदि उपस्थित रहे। चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान जसवंतनगर : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनेश बघेल व भाजपा नेता मुकेश यादव ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंद किशोर राजपूत ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल राजपूत ने किया। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय यादव बिदु, महामंत्री मनोज राजपूत, जिला मंत्री सुनीता कुशवाह, उमेश शाक्य, सर्वेंद्र यादव, राघवेंद्र यादव, प्रवीण कुशवाह, भानु प्रताप बघेल, सुभाष बघेल, सतेंद्र यादव, सुमित राजपूत, रामसेवक राजपूत, रोहित प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Trending News