Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सीओ साहब ने खोया आपा, भरे बाजार छात्र की कनपटी पर तानी पिस्तौल

जनवाद टाइम्स इटावा 22 June 2021
navbharat-times
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: उत्तर प्रदेश की इटावा में युवक ने पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। युवक ने कहा कि अधिकारी भरे बाजार में उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखकर थाने ले गए और वहां ले जाकर उसकी पिटाई की। उन्होंने बताया कि अधिकारी चकरनगर दरवेश कुमार से उसकी बाइक की मामूली टक्कर हो गई थी। इसी बात पर सीओ उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा कर थाने ले गए और पुलिसकर्मियों से उसकी जमकर पिटाई करवाई। पीड़ित छात्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को शिकायती पत्र दिया लेकिन 5 दिन बीतने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

छात्र ने बताई अपनी आपबीती
पीड़ित छात्र इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोतीझील कॉलोनी का रहने वाला है। उसका नाम विमल कुमार है जो बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। विमल कुमार का आरोप है कि वह 15 जून 2021 को फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना चौराहे पर बाइक से पनीर लेने जा रहे थे। उसी समय चकरनगर के क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार की प्राइवेट गाड़ी से उनकी मामूली टक्कर हो गई। इसी बात से नाराज सीओ चकरनगर दरवेश कुमार गुस्से में अपनी कार से उतरे और अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर युवक के कनपटी में लगा दी।

एसएसपी ने भी नहीं सुनी फरियाद

विमल ने बताया कि अधिकारी उसे गाड़ी में जबरन बैठा कर सिविल लाइन थाने ले गए जहां पर सिपाहियों और दरोगाओं की मदद से उनकी जमकर पिटाई कराई गई। इस संबंध में पीड़ित छात्र विमल कुमार ने एसएसपी इटावा डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र भी दिया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी दी है कि विमल की बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मारी थी और कार से सीओ बाहर निकले और युवक के कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उसको अपने साथ बैठा कर थाने ले गए।

Post navigation

Previous: Agra News: संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयार है बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Next: Etawah News: कस्बा बसरेहर में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो मे दिखा जोश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.