Agra News: संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयार है बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

IMG_20210622_174652
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: कस्बा बाह के स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों सम्भावित तीसरी लहर को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।स्वास्थ्य केंद्र में शासन प्रशासन के दिशा निर्देश पर बच्चों के इलाज के लिए दस बैड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा चुका है।वार्ड में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, मॉनिटर आदि उपकरण स्थापित किये जा चुके हैं।इलाज करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम तैनात कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

IMG 20210622 174652

वहीं वयस्कों के लिए बीस बैड का आयसोलेशन वार्ड पहले से ही कार्य कर रहा है जिसमें अब तक कई मरीज इलाज का लाभ ले चुके हैं।स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि शासन और स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के लिए दस बैड का आइसोलेशन वार्ड तो वयस्कों के लिए बीस बैड का आयशोलेशन वार्ड तैयार हो चुका है इसमें

IMG 20210603 191959 3

आवश्यक उपकरण,वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर,मॉनिटर आदि लगा दिए गए हैं और विशेषज्ञ चौबीस घंटे इलाज के लिए तैयार हैं।कोई भी मरीज चाहे स्थानीय या बाहर का यहाँ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकता है।कोरोना की दूसरी लहर में भी यहाँ सैकड़ों मरीजों का इलाज किया गया था।

 

 

Trending News