Etawah News: भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नि:शुल्क राशन किटों का वितरण किया

Etawah News: BJP leaders distributed free ration kits under Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana
Share News

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के कई राशन वितरण केंद्रों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नि:शुल्क राशन किटों का वितरण किया। अन्न महोत्सव के तहत वितरित किए जा रहे राशन पैकेट में प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल कुल 5 किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने क्रय विक्रय सहकारी समिति पर उक्त राशन किटों का वितरण किया।

उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नगर क्षेत्र के लोहामंडी, गुलाबबाड़ी, कैस्त में भाजपा नेता सुरेश गुप्ता, राजेंद्र चौहान, रविंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, दीपक धाकरे, संजय चौहान, अजीत दिवाकर इत्यादि मौजूद रहे। क्षेत्र के लगभग सभी राशन वितरण केंद्रों पर नि:शुल्क राशन किटों का वितरण किया गया।

Trending News