Etawah News: भगवा सेवक प्रदीप शर्मा की तबीयत बिगड़ी, भाजपा में शामिल होना टला

IMG-20211106-WA0001
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: हिन्दू सेवा समिति के संस्थापक और युवाओं के आदर्श प्रदीप शर्मा की प्रातः 4 बजे अकस्मात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इटावा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी प्राथमिक जांचे की गई। उनके समर्थकों से बातचीत करने पर पता चला कि सुबह 4 बजे अचानक उनके पेट के दायीं ओर भयंकर दर्द शुरू हुआ जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

आज वो अपने हजारों समर्थकों के बीच माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले थे। जिला अस्पताल के सामने लगी हिन्दू सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की हजारों की भीड़ से पता लगाया जा सकता है कि प्रदीप शर्मा जी को लेकर सभी कितने चिंतित हैं। पाठकों को बता दें कि भगवा सेवक प्रदीप शर्मा वरिष्ठों और युवाओं के बीच एक जाना-माना नाम है जो सबके सुख-दुःख में दिन रात कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। आशा है वो जल्दी ही स्वस्थ्य हो कर फिर लोक कल्याण के कार्यों में सक्रिय हो जाएंगे।

Trending News