Etawah News: सरिया व कुल्हाड़ी के हमले से युवक को किया घायल, अस्पताल में तोडा दम, हुई मौत।

IMG_20210416_163657
Share News

आशीष कुमार

इटावा: ग्राम पंचायत खेड़ा बुजुर्ग के ग्राम भगवानपुरा में बीती रात तकरीबन 11 बजे लाल सिंह पुत्र मेघ सिंह पर सरिया की कील (बेलचा) व कुल्हाड़ी से नाहर सिंह व उसके अन्य साथियों ने हमला कर दिया। स्थानीय निवासी राजू पुत्र गौतम सिंह नायक ने बताया कि चुनाव दौर के चलते नशे में धुत व उसके साथी करन सिंह, लवकुश सिंह ने जमीनी विवाद में लाल सिंह पर कुल्हाड़ी व सरिया (बेलचा) से हमला कर दिया था। जिससे लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। रात में परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहाँ शुक्रवार की सुबह लाल सिंह ने दम तोड़ दिया। घरवालो का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुँची पुलिस घटना की जांच में शुरू कर की है।

You may have missed