Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जिले भर में अब दो शिफ्टों में खुलेगा बाजार, देखें दुकान खोलने का नया समय

जनवाद टाइम्स 16 April 2021
FB_IMG_1618562122263
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा : कोरोना को लेकर जिला प्रशासन ने बाजार में दुकानों के खुलने के समय मे परिवर्तन किया है। इसके लिए गुरुवार को एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने शहर के तीन व्यापार मंडलों के साथ बैठक की और उनसे सुझाव मांगे। उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ ने बताया कि व्यापार मंडल के साथ गुरुवार को हुई बैठक में बाजार में दुकानदारों का समय परिवर्तित करने पर चर्चा की गई थी।

शहर के तीनों व्यापार मंडल ने यह सहमति जता दी है कि बाजारों में भीड़ को कम करने के लिए आवश्यक वस्तुओं की दुकानें जिनमें ठेले, फल, सब्जी, नाश्ता, किराना, जनरल स्टोर व खाद्यान्न की दुकानें प्रात: 6 से दोपहर 12 बजे तक खोली जाएं। शेष अन्य दुकानें जैसे कपड़ा, इलेक्ट्रानिक व अन्य व्यापारी दोपहर 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक दुकानें खोलेने का सुझाव दिया था जिस पर आज इटावा जिलाधिकारी द्वारा रोस्टर जारी कर दिया गया है, अतः

अब से ठेले, फल, सब्जी, नाश्ता, किराना, जनरल स्टोर व खाद्यान्न की दुकानें प्रात: 6 से दोपहर 12 बजे तक खोली जाएं। शेष अन्य दुकानें जैसे कपड़ा, इलेक्ट्रानिक व अन्य व्यापारी दोपहर 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक ही अपने प्रतिष्ठान खोल पाएंगे

Etawah News: Market will now be opened in two shifts across the district, see new time to open shop

ओर इसके साथ साथ साप्ताहिक संडे बाजार को बंद करने का भी फरमान जारी किया गया। इस प्रतिबंध से मेडिकल, हलवाई व दूध वाले पूर्णत: मुक्त रहेंगे। उनकी दुकानें बराबर समय से खुलेंगी और बंद होंगी।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा जो फैसला लिया गया है वह उचित है। इससे बाजारों में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने बताया कि नई व्यवस्था से शहर के मुख्य बाजार में शारीरिक दूरी का पालन होना मुश्किल है। शहर के मुख्य बाजार पक्की सराय, राजागंज, बजाजा लाइन, सिधी मार्केट, साबितगंज में कपड़े व बिजली की दुकानें हैं जब यह दुकानें एक साथ खुलेंगी तो शारीरिक दूरी कैसे संभव है।

Post navigation

Previous: UP News: कानपुर विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में अब चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, आदेश जारी
Next: Etawah News: सरिया व कुल्हाड़ी के हमले से युवक को किया घायल, अस्पताल में तोडा दम, हुई मौत।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.