Bihar News: मास्क नहीं पहनने वाले दर्जनों लोगों को किया गया जुर्माना, दी गयी हिदायत।

IMG-20210416-WA0008
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया । फ़कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क और 02 गज की दूरी का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा के नेतृत्व में सघन जाँच अभियान चलाया गया ।

जाँच अभियान के क्रम में शहर का भ्रमण कर कोरोना गाइडलाइंस के पालन को लेकर सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वालों दर्जनों लोगों तथा कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले दर्जनों दुकानदारों से निर्धारित जुर्माना भी वसूला गया।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, एसडीएम, बेतिया, श्री विद्यानाथ पासवान समेत अधिकारियों के काफिला समाहरणालय से निकल कर बस स्टैंड, हरिवाटिका चौक, स्टेशन चौक, सुप्रिया चौक, छावनी चौक, उत्तरवारी पोखरा चौक, राज ड्योढ़ी चौक, मीना बाजार चौक, लाल बाजार चौक, तीन लालटेन चौक, पवार हाउस चौक, सागर पोखरा चौक समेत शहर के विभिन्न मार्गो तथा चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए लोगों से अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने तथा मास्क पहन कर ही कहीं आने-जाने तथा कोविड 19 के गाइडलाइंस के पालन की अपील की।

इस संदर्भ में जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बेवजह घरों से बाहर निकलने से परहेज करें साथ ही कोरोना गाइडलाइंस का भी पालन करें। बचाव ही कोरोना संक्रमण से बचने का उपाय है। पूरी तरह सजग रहकर मास्क पहने और 02 गज दूरी का अनुपालन सख्ती के साथ करें। फोटो

You may have missed