Etawah News:  फर्जी एप एवं बेबसाइट बनाकर ग्राहकों से रुपयों को डॉलर में परिवर्तित करने की ठगी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया

Etawah News: 02 accused of gang cheating from customers for converting rupees into dollars by creating fake apps and websites were arrested
Share News
संवाददाता दिलीप कुमार 
इटावा : आगामी त्यौहारो एवं त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को सकुशल संपन्न कराने एवं अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ अपराध इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी/ सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी एप एवं बेबसाइट बनाकर विभिन्न प्रकार का लालच देकर ग्राहकों से रुपयों को डॉलर में परिवर्तित करने की ठगी करने वाले गिरोह के और 02 अभियुक्तों को नगदी व ठगी में प्रयुक्त उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया ।
थाना कोतवाली पर वादी यशोदा नन्दन उपाध्याय पुत्र नरेन्द्र पाल उपाध्याय निवासी द्वारकापुरी जनपद एटा द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे साथी मोहम्मद सामीन दीवान इंटरनेशनल के मालिक हैं तथा उनको दिनांक 01.03.2021 को कुलजीत सिहं एवं सौरभ शुक्ला द्वारा पक्का तालाब चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया था जिन्होने ग्लोब-पे पर मेरे मित्र को कम कीमत पर आनलाइन रुपए को डॉलर में परिवर्तित करने का लालच देकर 08 लाख रुपए की साइबर ठगी की गयी थी ।
उक्त साइवर ठगी की घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस को अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर प्रकरण के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर इलैक्ट्रोनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे । जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए इटावा पुलिस द्वारा दिनांक 08.03.2021 को पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्यों के आधार एवं मुखबिर की सूचना पर पक्का तालाब चौराहा के पास से 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया था ।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा पुलिस टीम को प्रकरण की गहराई से जांच कर गिरोह से संबंधित अन्य ठगों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिसमें पुलिस टीम द्वारा अन्य संकलित साक्ष्यो के आधार पर प्रकरण के संबंध में विस्तृत जांच करने पर उसमें अन्य शहरों दिल्ली एनसीआर, आगरा फतेहपुर एवं कानपुर नगर के साइबर ठगों की संलिप्तता पाई गई जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरोह से संबंधित अन्य 02 साइबर ठगों को बीएसए कार्यालय के पास इटावा से गिरफ्तार किया गया । पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह कई विदेशी डार्कबेव हैकर्स के संपर्क में रहते है जो उन्हे सभी साइटों के उपयोगकर्ता के नाम व पासवर्ड उपलब्ध कराते है और वह वास्तविक निवेशकों को 50 प्रतिशत की दर से विदेशी मुद्रा प्रदान करने का लालच देकर रुपय़ों की ठगी करते है और जाली जमा रशीद जारी करने के लिए वास्तविक लेनदेन की प्राप्ति की रशीद प्रदान करते है । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उनके दिनाकं 01.03.2021 को दीवान इंटरनेशनल फर्म के मालिक के साथ 08 लाख रुपयों की ठगी की गयी थी । तथा अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि पूरा लेन-देन ब्लॉकचैन तकनीकी पर आधारित है एवं पुलिस निगरानी से बचने के लिए बिटक्वाइन व डॉगक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग मे लाया जाता है । पुलिस ने अभियुक्तों द्वारा की गयी ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अभियुक्तो से मिले लैपटॉप,टैवलेट,मौबाइल, एवं बैंक खातों के बारें में की गई जानकारी के अनुसार लोगों को विभिन्न प्रकार के छूट के लालच देकर रूपयों की ठगी करने की बात प्रकाश में आयी है यदि आगे भी इस प्रकार की कोई घटना प्रकाश में आती हेै तो आगे भी कार्यवाही की जायेगी ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राहुल सिंह परमार पुत्र नवाब सिंह निवासी शिवपुरी कालोनी थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद
2. अखिलेश उर्फ अखिल पुत्र रामविशाल विश्वकर्मा निवासी सन्चुरी अपार्टमेंट एमआईजी फ्लैट सैक्टर 100 थाना सैक्टर 20 जनपद गौतमबुद्धनगर
बरामदगी-
1. 50110 रूपये नगद
2. 02 लैपटॉप
3. 02 सीपीयू
4. 01 डेस्कटाप
5. 01 टैबलेट
6. 10 मोबाइल फोन
7. 14 चैक बुक
8. 06 चैक
9. 05 आधार कार्ड
10. 03 पेनकार्ड
11. 01 वोटर आईडी कार्ड
12. 01 पासबुक
13. 17 विभिन्न बैंकों के कार्ड

You may have missed