Etawah News: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिरों व चप्पे चप्पे पर रही पुलिस मुस्तैद

Etawah News: Police on the occasion of Mahashivaratri festival, the police were on the alert
Share News

संवाददाता गुलशन कुमार

इटावा: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर इटावा पुलिस द्वारा ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में शिव भक्तों द्वारा किए गए जलाभिषेक को शांतिपूर्ण एवं सकुशल तरीके से संपन्न कराया गया। देशभर में आज महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर भोले बाबा की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयो में नजर आने लगी।

Etawah News: Police on the occasion of Mahashivaratri festival, the police were on the alert

हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने के 14वें दिन अंधेरे पखवाड़े में हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, बेर और भांग चढ़ाने से भक्‍तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच, राज्य सरकारों की तरफ से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई प्रतिबंध और दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। जिस कारण लोगों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।

You may have missed