इटावा : अनंत मिशन की एआई, रोबोटिक एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी को घर-घर पहुंचाने की नई पहल

WhatsApp Image 2026-05-14 at 2.24.50 PM
Share News

संवाददाता।

इटावा। जिले में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में अनंत मिशन द्वारा एआई, रोबोटिक एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी को घर-घर तक पहुंचाने की नई पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में आयोजित “एआई + ड्रोन टेक्नोलॉजी समिति 2026” कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण संकाय के पूर्व अधिष्ठाता एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. एन.के. शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया।

WhatsApp Image 2026 05 14 at 2.24.51 PM

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने शिक्षा जगत के विद्वानों, शिक्षकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को एआई और ड्रोन टेक्नोलॉजी के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अनंत मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि बिना तकनीक को अपनाए विकास संभव नहीं है और एआई एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी रोजगार खत्म नहीं करती, बल्कि रोजगार के नए अवसरों का सृजन करती है।

डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में एआई और ड्रोन तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी तथा इटावा जिले में अनंत मिशन की यह पहल भविष्य में सार्थक परिणाम देने वाली साबित होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह एवं सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता दुबे ने किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन अनंत मिशन के फाउंडर एवं सीईओ गोविंद सिंह, सीटीओ संजय सिंह, वाइस प्रेसिडेंट गौरव ज्ञानार्थी तथा डायरेक्टर पूजा राय सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मनीष सहाय, डॉ. कैलाश चंद्र यादव (डायरेक्टर, पान कुंवर इंटर कॉलेज), पवन यादव, विकास यादव (डायरेक्टर, एचएन पब्लिक स्कूल), हैप्पी डेज इंटर कॉलेज के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News