Etawah News : चुनावी चर्चा के बीच श्रीनारायण द्विवेदी ने सोशल मीडिया संदेशों का किया खंडन

WhatsApp Image 2026-10-22 at 7.36.07 PM
Share News

ब्यूरो संवाददाता

शिक्षकों से निष्पक्ष एवं अधिकतम मतदान करने की अपील, भ्रामक संदेशों से बचने का किया आग्रह

इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिविर कार्यालय, 52 न्यू कॉलोनी, चौगुर्जी, इटावा में जिला संगठन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान, जिला मंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी एवं प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे की उपस्थिति में चुनावी चर्चा एवं वार्ता हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की संरक्षण समिति के प्रांतीय संयोजक श्रीनारायण द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ संदेशों को भ्रामक एवं निराधार बताते हुए उनका खंडन किया।

श्रीनारायण द्विवेदी ने बताया कि शर्मा गुट, औरैया के जिलाध्यक्ष साध्येश सिंह सेंगर उर्फ रवि द्वारा सोशल मीडिया के कुछ ग्रुपों में प्रसारित संदेशों में तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रवि के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर वह 19 अक्टूबर, सोमवार की शाम को केवल उनका कुशलक्षेम जानने के उद्देश्य से अजीतमल स्थित उनके आवास पर गए थे। उनके अनुसार, इस मुलाकात का सोशल मीडिया पर गलत इस्तेमाल किया गया है।

द्विवेदी ने इन संदेशों का पूर्णतः खंडन करते हुए कहा कि किसी भी मुलाकात को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर शिक्षकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने राजनीतिक एवं समानांतर संगठनों से जुड़े लोगों से अपील की कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से बचें और शिक्षकों को भ्रमित करने वाले संदेश प्रसारित न करें।

उन्होंने आगे कहा कि आगरा शिक्षक निर्वाचन खंड से जुड़े उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चन्देल गुट) के सभी शिक्षक साथियों एवं बहनों को संगठन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए चुनाव में निष्पक्षता के साथ अधिकतम मतदान करना चाहिए।

Trending News