आगरा। डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समर्पित मार्गदर्शन के साथ निरंतर प्रयास सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं।
विद्यालय के परीक्षा परिणामों में कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा तनीषा इसरानी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मैथिली पचौरी ने साइंस स्ट्रीम में 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में द्वितीय स्थान एवं साइंस स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नव्या मंगल ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा शिवांशी सोलंकी ने 92.6%, स्तुति सिंह ने 92.4%, ओजस्वी सिंह ने 91.4%, शुभ अग्रवाल, राहुल एवं रिद्धिमा शिरोमणि ने 91.2%, कृष्णा गुप्ता ने 90.8%, अंशिका गुप्ता ने 90.2% तथा धार्विक विजय चौधरी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विशेष उपलब्धि के रूप में फाइन आर्ट्स विषय में 45 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। अन्य विषयों में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय की शैक्षिक श्रेष्ठता को नई पहचान दिलाई।
विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जहां शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी जैन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और छात्रों की लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षण सुविधाएं, डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लासेस, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।