Etawah News: पुलिस थानों पर व्यापारियों के साथ होंगी बैठक : डीआईजी जमुना प्रसाद

IMG-20261009-WA0173
Share News

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा। पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में कानपुर जॉन डीआईजी जमुना प्रसाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की ।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने जनपद की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से रखा जिसमें जनपद के प्रत्येक कस्बों के थानों पर व्यापारियों के साथ पुलिस अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक माह एक बैठक आयोजित कराई जाये जिसको लेकर डीआईजी ने कहा प्रत्येक सभी थानों में क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा बैठक आयोजित करके व्यापारियों के साथ संवाद करेंगे और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था काफी खराब चल रही है इसमें सुधार होना अति आवश्यक है साथ ही आगामी त्योहारों पर सड़कों पर बजने वाले तीव्र गति के डी जे साउंड को नियंत्रित रखा जाए जिससे घरों में मौजूद बुजुर्ग और बीमार लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा ने कहा रोडवेज बस स्टैंड पर व्यापारियों की दुकान के सामने बसों को खड़ा करके अतिक्रमण किया जाता है जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है उसे हटाये जाने की माँग की।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों ने डीआईजी जमुना प्रसाद का अंग वस्त्र भेंट करके एवं व्यापार मंडल की व्यापार पत्रिका देकर स्वागत किया।

बैठक में महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला प्रभारी सुशीला राजावत, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, जिला संरक्षक मीरा तिवारी, जिला वरिष्ठउपाध्यक्ष डॉ० हरिशंकर पटेल, युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला वरिष्ठउपाध्यक्ष लल्लू वारसी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी, जिला मंत्री वसीम राईन, नगर मंत्री मोहम्मद उवैस सहित सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Trending News