Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News : प्रधान लिपिक वशिष्ठ प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 15 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-14 at 7.31.30 PM
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर परिसर में स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान लिपिक वशिष्ठ प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसपी उपाध्याय ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में वशिष्ठ प्रसाद सिंह का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। प्रधान लिपिक के रूप में उन्होंने हर जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनने के बाद से अब तक जो भी कार्य उन्हें सौंपा गया, उसे उन्होंने नियमों के अनुरूप सफलतापूर्वक पूरा किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके रावत ने कहा कि नौकरी में एक दिन सभी को सेवा से विदा लेना पड़ता है। विदाई का क्षण भावुक जरूर होता है, लेकिन सेवा काल में किए गए अच्छे कार्य ही व्यक्ति की पहचान और यादगार बन जाते हैं। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को भी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की सलाह दी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने वशिष्ठ प्रसाद सिंह को अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में डॉ. एसपी उपाध्याय, डॉ. एसके रावत, डॉ. राजदीप, डॉ. अनिरुद्ध यादव, डॉ. मनीषा, डॉ. रविंद्र नाथ, हेल्थ मैनेजर सौरभ रंजन, डीसीएम रामराज सिंह, अविनाश कुमार, ऋषि कुमार, आकृति कुमारी, परमजीत कुमार, एएनएम लक्ष्मी कुमारी, निशा कुमारी, अनिता कुमारी, गीता रानी, शोभा कुमारी, ललिता कुमारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News- थाना रोड स्थित महावीर फ्लावर मिल एवं मसाला स्टोर में फिर चोरी, व्यवसायियों में आक्रोश
Next: इटावा : अनंत मिशन की एआई, रोबोटिक एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी को घर-घर पहुंचाने की नई पहल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.