बच्चे कुम्हार की मिट्टी की तरह,जिस साँचे मे ढाले ढल जाएंगे-रामाशंकर

बच्चे कुम्हार की मिट्टी की तरह,जिस साँचे मे ढाले ढल जाएंगे-रामाशंकर
Share News

संवाददाता-राजेंद्र कुमार हाजीपुर वैशाली। बच्चे कुम्हार के मिट्टी के उस लोदे की तरह है जिन्हें आप जिस तरह साँचे मे ढालेगे वे उसी के अनुरूप ढल जाएंगे।ये बातें आर्य उच्चतर माध्यमिक विद्दालय डभैच्छ के सचिव रामाशंकर चौधरी ने विगत दिनो बिहार विद्दालय परीक्षा समिति द्बारा जारी परीक्षाफल मे मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा मे अव्वल अंक प्राप्त करने वाले टाँप छात्र छात्राओं को सम्मान मे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हूए कही।

बच्चे कुम्हार की मिट्टी की तरह,जिस साँचे मे ढाले ढल जाएंगे-रामाशंकर

विद्दालय के प्राचार्य अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता एवं अमित कुमार सरस्वती के संचालन मे आयोजित उक्त सम्मान समारोह मे बिहार बोर्ड द्बारा जारी मैट्रिक की परीक्षा मे पूरे बिहार मे टाँप टेन मे अपनी पहचान बनाने वाले उक्त विद्दालय के छात्र प्रणव प्रसून को विद्दालय परिवार द्बारा शील्ड मेडल और पाठय सामग्री देकर सम्मानित समारोह मे उसके उत्साह वर्धन हेतू उनका पूरा परिवार उपस्थित था।

जहाँ अपने संबोधन मे प्रसुन ने अपनी सफलता का श्रेय अफनी माता पिता और गुरूजनों के सफल मार्ग दर्शन एवं कठिन परिश्रम को देते हूए कहा की उसका सपना इंजीनियर बनना है।वही उक्त समारोह के सफल संचालन में विद्दालय के शिक्षक राहुल कुमार, अजंत कुमार, अमित झा,मनोरंजन मिश्रा, अभय कुमार, निलिमा कुमारी, माधुरी कुमारी, महेश रंजन आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

 

You may have missed