Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

बीडीओ व सीओ ने दवा, उपकरण, ऑक्सीजन और कॉलेज व्यवस्थाओं की जांच की

जनवाद टाइम्स 31 December 2025
IMG-20251231-WA0006
Share News
       

संवाददाता राजेंद्र कुमार

राजापाकर / वैशाली:
जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजापाकर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह एवं अंचलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

IMG 20251231 WA0006

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न विभागों में जाकर संचालित कार्यों की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों से प्राप्त की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय एवं हेल्थ मैनेजर जिला पदाधिकारी की बैठक में शामिल होने के कारण मौके पर उपस्थित नहीं थे, जिसके कारण अन्य चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी ली गई।

IMG 20251231 WA0010

अधिकारियों द्वारा उपस्थिति पंजी की जांच की गई तथा दवाओं की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया गया। मरीजों की जांच में उपयोग होने वाले चिकित्सा उपकरणों की भी जांच की गई, जिसमें अधिकांश उपकरण कार्यरत पाए गए।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता मरीजों की अपेक्षा कम है। इस पर संबंधित चिकित्सकों को पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं फायर सिलेंडर का डेमो जांच कराया गया, जो सही पाया गया।
कुल मिलाकर स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
इसके पश्चात अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित पैरामेडिकल, एएनएम एवं जीएनएम कॉलेज का भी निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से नियमित कक्षाओं के संचालन, हॉस्टल सुविधाओं एवं खान-पान की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

Post navigation

Previous: Agra News : आगरा: थाना सिकन्दरा क्षेत्र में नवीनीकृत चौकी फैक्ट्री एरिया का भव्य उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था को मिला नया आयाम
Next: Bihar News : वैशाली के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का DM के निर्देश पर BDO और CO ने निरीक्षण किया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.