Agra News : आगरा: थाना सिकन्दरा क्षेत्र में नवीनीकृत चौकी फैक्ट्री एरिया का भव्य उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था को मिला नया आयाम

IMG-20251230-WA0655
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह अज़ाद

आगरा पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा द्वारा थाना सिकन्दरा क्षेत्र स्थित नवीनीकृत एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त चौकी फैक्ट्री एरिया का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

IMG 20251230 WA0658 1

नवीन चौकी को आधुनिक संसाधनों, सुव्यवस्थित ढांचे एवं बेहतर कार्य प्रणाली के साथ विकसित किया गया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

उद्घाटन के दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह चौकी सुरक्षा, सेवा और संवेदना के मूल मंत्र को और मजबूत करेगी तथा आम ज।नता को त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराएगी।

IMG 20251230 WA0660

उन्होंने यह भी बताया कि कमिश्नरेट प्रणाली के तहत पुलिस ढांचे का आधुनिकीकरण प्राथमिकता में है, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और बढ़े। स्थानीय लोगों ने भी चौकी के नवीनीकरण को क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया।

Trending News