Bihar News बेतिया नगर निगम के महापौर और आयुक्त की लड़ाई का भेंट चढ़ गया मुक्तिधाम श्मशान घाट

IMG-20231107-WA0179
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया नगर निगम की महापौर एवं आयुक्त की आपसी लड़ाई के भेंट चढ़ गया नगर का एकमात्र शमशान मुक्ति घाट का घेराबंदी व मरम्मती कार्य । बताते चलें कि करीब ढाई लाख आबादी वाले बेतिया शहर की आमजनता एक मात्र इसी शमशान मुक्ति घाट पर निर्भर है ।यह मुक्ति घाट नगर की सीमावर्ती क्षेत्र बैरिया प्रखंड स्थित तिरहुत नहर के दक्षिणी तट पर अवस्थित है । जहां प्रतिदिन नगर की 2 से 3 शवों का दाह संस्कार किया जाता रहा है। जो अब चारों तरफ से अतिक्रमण का शिकार होने लगा है।

IMG 20231107 WA0180बताते चलें कि करीब दो माह पूर्व महापौर द्वारा शमशान मुक्ति घाट की दशा को देखते हुए घेराबंदी व मरम्मती कार्य के लिए 43 लाख रू की लागत एक अति आवश्यक प्रस्ताव लाया गया था ।लेकिन नगर आयुक्त एवं उनके समर्थकों द्वारा यह कह कर खारिज कर दिया गया कि उक्त शमशान मुक्ति घाट नगर निगम क्षेत्र में नहीं आता है। जिस बात को अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयुक्त ने स्वीकार भी किया था । जबकि उक्त शमशान घाट पर नगर के ही शवों को जलाया जाता है और ढाई लाख की आबादी वाला यह शहर एकमात्र शमशान घाट मुक्ति घाट पर ही निर्भर है।Bihar News Muktidham cremation ground became victim of the fight between Mayor and Commissioner of Bettiah Municipal Corporation.

You may have missed