Bihar News नगर आयुक्त के सख्त आदेश के एक सप्ताह बाद भी सोआ बाबू चौक के पार्किंग स्टेंड में लग रहीं दुकानें

Bihar News नगर आयुक्त के सख्त आदेश के एक सप्ताह बाद भी सोआ बाबू चौक के पार्किंग स्टेंड में लग रहीं दुकानें
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के सोआ बाबू चौक पर स्वीकृत साइकिल बाइक पार्किंग स्टेंड वाले भूखंड पर उगाही के आधार पर दर्जनों दुकानों का लगना बदस्तूर अब भी जारी है। जबकि नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति ने इसको अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इकरारनामे के उलंघन के आधार पर पार्किंग स्टेंड के ठेकेदार पर कार्रवाई का आदेश दिया था। उसके बाद स्वयं नगर आयुक्त शंभू कुमार ने औचक निरीक्षण और क्षेत्र भ्रमण के दौरान समस्या और ठेकेदार की मनमानी को सही पाया था।

IMG 20231107 WA0178विगत 31अक्तूबर को ही नगर आयुक्त ने पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार कालीबाग निवासी इंतेखाब इफ्तखार को नोटिस जारी कर आवंटित पार्किंग स्टेंड में उगाही के आधार पर दुकानें लगवाने को तत्काल रोकने का आदेश दिया था। सैरात बंदोबस्ती के इकरारनामे का उलंघन कर के उगाही करने को लेकर बंदोबस्ती रद्द कर देने की चेतावनी दी थी। उसके एक सप्ताह भी पार्किंग स्टैंड वाले भूखंड में दुकानों का लगना बदस्तूर जारी है।Bihar News नगर आयुक्त के सख्त आदेश के एक सप्ताह बाद भी सोआ बाबू चौक के पार्किंग स्टेंड में लग रहीं दुकानें

इसके बाबत नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि वे पुनः नगर आयुक्त को उक्त पार्किंग स्टैंड के संवेदक पर इकरारनामा रद्द करने के साथ अन्य विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश जारी कर रहीं हैं।

You may have missed