अम्बेडकर नगर न्यूज घर में हुई चोरी थाने से नहीं मिला न्याय,तो पीड़िता पहुंची जिले के एसपी साहब को शिकायत पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

Ambedkar Nagar News Theft in the house did not get justice from the police station, then the victim reached the SP of the district by giving a complaint letter and pleaded for justice.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत सहाबुद्दीनपुर गांव निवासिनी मीना देवी पत्नी स्व. जगदीश ने अपने विपक्षियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने पर शिकायती पत्र सौंपा है। और वही पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर को पीड़िता शिकायत पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार।

IMG 20231107 171510
पीड़िता के मुताबिक उसके गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी मामले में लेखपाल मौके पर पहुंचे थे। लेखपाल के सामने ही विपक्षियों ने महिला को कई तरह की धमकी दी। महिला रात को सोने चली गई इसी दौरान विपक्षियों ने उसके घर मे चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Ambedkar Nagar News Theft in the house did not get justice from the police station, then the victim reached the SP of the district by giving a complaint letter and pleaded for justice.पीड़ित महिला के मुताबिक उसके घर से नगदी समेत कई आभूषण भी गायब हुआ है। लेकिन जहांगीरगंज थाने से पीड़िता को नही मिला न्याय पीड़िता थाने की चक्कर लगाकर मजबूर होकर पहुंची एसपी दरबार जहाँ पीड़िता ने शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

You may have missed