Bihar news संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर रखें विशेष नजर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

Bihar news संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर रखें विशेष नजर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत निर्वाचन बेहद ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।

 

 

IMG 20211114 WA0038उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन अत्यंत ही जरूरी है। इस हेतु कारगर कार्रवाई करें। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायें। साथ ही अपराध कर्मियों के विरूद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

 

 

Bihar news संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर रखें विशेष नजर : जिला निर्वाचन पदाधिकारीसमीक्षा के क्रम में बताया गया कि पंचायत निर्वाचन, 2021 के अवसर पर सिकटा एवं मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए मतदान की तिथि 15.11.2021 निर्धारित है। साथ ही मतों की गणना 17-18 नवंबर को सम्पन्न होगी। शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष मतदान एवं मतगणना कराने हेतु तैयारियां की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से बलथर, गोपालपुर, सिकटा, कंगली, मानपुर, इनरवा, भंगहा, मैनाटांड़ एवं पुरूषोतमपुर थाना वार विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की गई।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जाय। निर्वाचन प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय। साथ ही ऐसे जगहों पर लगातार फुट मार्च, फ्लैग मार्च, दिन एवं रात में सघन पेट्रोलिंग करायी जाय। उन्होंने कहा कि पीसीसीपी डिस्पैच की व्यवस्था, वाहनों की व्यवस्था, कलस्टर पर सुमिचित व्यवस्था ससमय कर ली जाय ताकि परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

 

Bihar news संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर रखें विशेष नजर : जिला निर्वाचन पदाधिकारीइस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News