Bihar news भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने किया प्रखंड के तेल्हुआ ग्राम का दौरा

IMG-20211107-WA0020
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिला कोषाध्यक्ष बब्लू दूबे के नेतृत्व में नौतन प्रखण्ड के दक्षिण तेलुहा पंचायत का दौरा कर जहरीली शराब से मृत लोगों के परिवार से मिला तथा इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना देते हुए न्याय के लिए पार्टी की ओर से संघर्ष करने का वादा किया, बिहार में शराब बंदी के बाद भी जहरीली शराब की बिक्री तथा उससे लोगों का जान गंवाना सरकार के पोल को खोल कर रख दे रहा है ।

 

IMG 20211107 WA0020पार्टी नेता बब्लू दूबे और नौतन भाकपा अंचल मंत्री शिवजी राय ने बताया कि जहरीली शराब से लोगों की दर्दनाक मौत हुई है और जो लोग इलाज रत है उनकी भी स्थित गंभीर बनी हुई है, इधर भाकपा जिला मंत्री ओम प्रकाश क्रांति ने बिहार सरकार पर ही हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की है, लौरिया, गोपालगंज, सहीत राज्य के कई जिलों में जहरीली शराब से मौत की घटना घट रही है और सरकार सिर्फ दरोगा, चौकीदार, दफदार को ही निलंबित कर अपने कर्तव्य का इतिहास श्री कर दे रही है, नैतिकता के आधार पर बिहार सरकार के मुखिया को इस्तीफा दे देना चाहिए लेकिन कुर्सी कुमार को लोगों के जान से अपनी कुर्सी ज्यादा प्यारी है,

 

Bihar news भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने किया प्रखंड के तेल्हुआ ग्राम का दौराइस जघन्य अपराध के लिए पं चम्पारण के एक्साइज विभाग के सभी अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए, भाकपा सभी पीड़ित परिवार के लोगों को मुआवजा के साथ साथ उनके परिवार के एक एक सदस्यों को नौकरी देने की भी मांग करती है, जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि पार्टी शराब की आपूर्ति रोकने में विफल सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी कर रही है, भाकपा के प्रतिनिधिमण्डल में खेत मजदूर यूनियन के नेता पीताम्बर शर्मा, दुर्गा सिंह, अली अहमद, ध्रुव नाथ तिवारी, सहित अन्य लोग शामिल रहे

Trending News