अम्बेडकर नगर न्यूजःभगवान को पाने के लिए संत और सत्संग की शरण में जाना होगा कथा वाचिका राधिका किशोरी

अम्बेडकर नगर न्यूजःभगवान को पाने के लिए संत और सत्संग की शरण में जाना होगा कथा वाचिका राधिका किशोरी
Share News

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले मे तहसील आलापुर क्षेत्र के भक्ति की प्रतिमूर्ति माता शबरी से हमें सीख लेनी चाहिए कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए हमें ईश्वर की शरण लेनी चाहिए रामनामी औषधि सारे विकारों को दूर कर देती है । सीताराम कल्याण का नाम है जो कृषि और कृषि संस्कृति का घोतक है जिससे जीवन में हरियाली आती है ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःभगवान को पाने के लिए संत और सत्संग की शरण में जाना होगा कथा वाचिका राधिका किशोरीभगवान का नाम जब जिह्वा से निकलता है तो वाणी राम नाम के प्रभाव से पवित्र हो जाती है राम नाम के जप से प्रभु उस पर कृपा करते हैं ।आपको बता दे कि प्रसिद्ध कथा वाचिका राधिका किशोरी ने कही जो राजेसुलतानपुर क्षेत्र के लालमनपुर ऊंचेडीह स्थित श्री आदिशक्ति मां परमेश्वरी धाम पर नौ दिवसीय रामकथा के सातवें दिन अपने प्रवचन में कहा कि जानकी माता, भगवान राम ,रूद्र अवतार हनुमान से दर्श मिलता है कि बिना परमात्मा की कृपा के जीवात्मा का उद्धार नहीं हो सकता ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःभगवान को पाने के लिए संत और सत्संग की शरण में जाना होगा कथा वाचिका राधिका किशोरीसुग्रीव रूपी जीव को राम रूपी परमात्मा से मिलन का कार्य सिर्फ संत पुरुष करा सकते हैं।अतः भगवान को पाने के लिए संत और सत्संग की शरण में जाना होगा । इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ,राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिला अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय गायक हिमांशु मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप मिश्रा, राकेश पांडे ,अनिल मिश्रा स्टेनो, रमाकांत विश्वकर्मा, सूर्य प्रकाश दुबे ,हनुमान दुबे सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।यहीं पर हो रहे महायज्ञ में वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रों का उच्चारण एवं आहुतियां डाल देवताओं का आवाहन किया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Trending News