Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Bihar News : बराटी थाना क्षेत्र में 180 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, तस्कर बाइक समेत मौके से फरार

जनवाद टाइम्स इटावा 14 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-13 at 9.50.35 PM
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

बराटी, वैशाली।
बराटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की है, जबकि शराब तस्कर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बराटी थाने में पदस्थापित एएसआई अवधेश कुमार दिवा गश्ती एवं छापेमारी के दौरान सरकारी वाहन से बिदुपुर बाजार रेलवे ढाला के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि रंदाहा स्थित वीरचंद्र राय के आटा मिल के सामने दक्षिण दिशा से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तीन बोरा अवैध देसी चुलाई शराब लादकर आ रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ग्रामीणों को आता देख तस्कर तीनों बोरा छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क किनारे पड़े तीनों जूट के बोरे को जब्त कर थाना लाई। तलाशी के दौरान प्रत्येक बोरे में छह-छह प्लास्टिक के उजाला पॉलिथीन मिले, जिनमें करीब 10-10 लीटर शराब भरी थी। इस प्रकार कुल 18 पॉलिथीन से 180 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने जब्ती सूची तैयार कर शराब को जब्त कर लिया है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब का सेवन और परिवहन संज्ञेय अपराध है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध शराब खरीदने एवं परिवहन करने के आरोप में बुधवार को बराटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post navigation

Previous: BiharNews : 23 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद — उत्पाद अधीक्षक
Next: Bihar News : आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन प्रशिक्षण हेतु नामांकन शुरू

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.