Agra News :सेंट सी. एफ. एंड्रूज स्कूल में नवीन छात्र संसद का गठन, रोबिन तोमर हेड बॉय और नियति बंसल हेड गर्ल बनीं

IMG-20260903-WA0013
Share News

आगरा, 3 सितंबर। सेंट सी. एफ. एंड्रूज स्कूल में नवीन छात्र संसद के गठन एवं पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व और सेवा भाव का विकास करना तथा नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान स्तुति पर आधारित ओजस्वी समूह नृत्य की प्रस्तुति से हुआ। समारोह में सेंट एंड्रूज ग्रुप ऑफ स्कूल के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा एवं विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती सुनीता शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इसके बाद अतिथियों ने नवनियुक्त छात्र नेताओं को उनके दायित्वों के बैज प्रदान किए और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों को ईमानदारी, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगीत शिक्षक विनय शर्मा, रुस्तम लवानिया एवं नृत्य निर्देशिका अंजलि पंडित के निर्देशन में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
रोबिन तोमर हेड बॉय और नियति बंसल हेड गर्ल

IMG 20260903 WA0013

नवीन छात्र संसद के गठन के अंतर्गत कक्षा 11 के रोबिन तोमर को हेड बॉय तथा नियति बंसल को हेड गर्ल चुना गया। वहीं दीपक राजपूत को स्पोर्ट्स कैप्टन, आदित्य शाक्य को सीनियर बॉय प्रीफेक्ट, अंकिता कुमारी को प्रथम सीनियर प्रीफेक्ट तथा योगिता को द्वितीय सीनियर प्रीफेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में राम चौधरी एवं निष्ठा वर्मा को जूनियर प्रीफेक्ट नियुक्त किया गया। वंशिका परमार एवं वैष्णवी शर्मा ने छात्र अनुशासन प्रमुख का दायित्व संभाला। सौम्या एवं राहुल चौधरी को स्वच्छता एवं सफाई निरीक्षक बनाया गया, जबकि यशिका एवं भाविन को सांस्कृतिक प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं आर्या अग्रवाल एवं संजना चारग को वेशभूषा एवं साज-सज्जा का प्रभार सौंपा गया।

विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प
नवनियुक्त छात्र संसद सदस्यों ने विद्यालय की प्रगति, अनुशासन, गरिमा और गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। छात्र नेताओं ने विद्यालय के नियमों एवं आदर्शों का पूरी निष्ठा से पालन करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रांजल शर्मा ने छात्र संसद के सदस्यों को विद्यालय की मर्यादा एवं नियमों का पालन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। प्राचार्य डॉ. सुनील उपाध्याय एवं उपप्राचार्या श्रीमती रीनू त्रिवेदी ने सभी नवनियुक्त छात्र नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

1700 छात्र-छात्राओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन निशिमा अरोड़ा, पूजा बबानी एवं हरिओम तोमर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पूर्ण आत्मविश्वास, ऊर्जा एवं गरिमा के साथ किया। समारोह में विद्यालय के लगभग 1700 छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिनका विद्यालय की ओर से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में रवि श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, चारु सक्सेना, कीर्ति अग्रवाल, मनोज शर्मा, नरेंद्र शुक्ला, बरखा अन्निहोत्री, कमल करीरा, दीपाली जैन, संजीव जैन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।
समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Trending News