Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

BiharNews : 23 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद — उत्पाद अधीक्षक

जनवाद टाइम्स इटावा 14 May 2026
ChatGPT Image May 14, 2026, 06_42_41 AM
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
उत्पाद विभाग द्वारा शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान से जिले में हड़कंप मच गया है। जिला पदाधिकारी पश्चिमी चंपारण, बेतिया के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 12 मई 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 23 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शनिचरी थाना क्षेत्र के शनिचरी पाईन एवं लौकरिया थाना अंतर्गत गोबरहिंया जंगल सहित अन्य हॉट स्पॉट क्षेत्रों में ड्रोन और स्निफर डॉग की सहायता से छापेमारी की गई, जहां लगभग 4510 किलोग्राम जावा किविल गुड़ का घोल तथा 286 लीटर अवैध चुलाई शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। वहीं बगहा थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के पास वाहन जांच के दौरान नकछेद तुरहा नामक व्यक्ति के पास से 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। नौतन थाना क्षेत्र के बरियारपुर दियारा खडही में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8.64 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इसके अलावा पटखौली थाना अंतर्गत सुखवन रोड पर पुलिस वाहन देखकर शराब तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए, जिसकी तलाशी में 4 लीटर देशी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग ने सभी मामलों में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान में मद्यनिषेध विभाग के कई अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक एवं पुलिस बल शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : राजस्व पर्षद की अपर समस्या ने किया बेतिया राज कार्यालय का निरीक्षण
Next: Bihar News : बराटी थाना क्षेत्र में 180 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, तस्कर बाइक समेत मौके से फरार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.