Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Bihar News : राजस्व पर्षद की अपर समस्या ने किया बेतिया राज कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 14 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-13 at 5.14.51 PM
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
बेतिया राज कार्यालय का बिहार सरकार के राजस्व पर्षद की अपर सदस्या आसमा जैन द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बेतिया राज, जो वर्तमान में कोर्ट ऑफ वार्ड्स के अधीन है, उसकी परिसंपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई कि बेतिया राज की जितनी भी परिसंपत्तियां हैं, उनकी खोज और पहचान का कार्य लगातार किया जा रहा है ताकि सभी संपत्तियों का सही रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।

अपर सदस्या आसमा जैन ने कार्यालय में चल रहे दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन और स्कैनिंग कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने स्कैनिंग रूम का निरीक्षण कर वहां हो रहे कार्यों को देखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड रूम में रखे पुराने और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों को सुरक्षित रखने और उन्हें डिजिटल माध्यम में संरक्षित करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया।

इस मौके पर पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपर सदस्या को चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि बेतिया राज के दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार राजस्व पर्षद की अपर सदस्या आसमा जैन ने कार्यों का अवलोकन करते हुए यह निर्देश दिया है कि दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पुराने दस्तावेज ऐतिहासिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षित रखना आवश्यक है। डिजिटाइजेशन के माध्यम से इन दस्तावेजों को भविष्य के लिए संरक्षित किया जा सकेगा और जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भरोसा दिलाया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएंगे। बेतिया राज की परिसंपत्तियों और रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने की दिशा में यह पहल काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Post navigation

Previous: Agra News:आगरा की नव्या भारद्वाज बनीं नूर-ए-ताज सीजन-9 की विनर, अनुपमा फेम शिवानी चक्रवर्ती ने पहनाया ताज
Next: BiharNews : 23 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद — उत्पाद अधीक्षक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.