Agra News: पिनाहट पुलिस ने 24 साल से फरार मर्डर के आरोपी को किया गिरफ्तार

IMG-20210915-WA0041
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव अमरसिंह से अपने पडोसी पर जानलेवा हमले के आरोप मे फरार चल रहा वांछित रामलखन उर्फ लक्ष्मण पुत्र सुखदेव उम्र करीब 60 बर्ष को बुधवार को कस्बा स्थित शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी साधू के वेष मे छिपकर रह रहा था।बता दे कि 24 बर्ष पूर्व 1997 मे रामलखन ने अपने पडोसी कुवरपाल पर चाकू से जानलेवा हमला किया था।

IMG 20210915 WA0041 1

जिसका मुकदमा थाना पिनाहट में दर्ज कराया था। आरोपी तब से फरार चल रहा था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को साधु के भेष में जाल बिछाकर पकड लिया।इस दौरान साधू वेष होने के कारण पुलिस को आरोपित की पहचान कराने के लिये गांव व घर वालो से पुष्टि करानी पडी।

Agra News: पिनाहट पुलिस ने 24 साल से फरार मर्डर के आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी हमला करने के बाद दिल्ली नागलोई स्थित एक मंदिर पर साधू का वेष बनाकर रहने लगा। करीब चार माह पूर्व ही पिनाहट वापस लौटकर आया था।जिसे पुलिस ने पकड लिया।वही थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित 24 साल से फरार चल रहा था।जिसे पुलिस टीम ने जाल बिछाकर पकडा है।