Azamgarh News: आदर्श आचार संहिता की खुले आम उड़ाई जा रही है धज्जियां

PicsArt_04-04-04.45.36
Share News

सवांददाता-रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ के बुढ़नपुर तहसील के अंतर्गत अतरौलिया क्षेत्र में जगह जगह पर लगे पोस्टर, होल्डिंग खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से हर जगह से पोस्टर और बैनर हटाए गए लेकिन क्षेत्रों में कुछ जगहों से अभी इन्हें हटाया नहीं गया है जबकि चुनाव की आदर्श आचार संहिता को लागू हुए लगभग कई दिन हो गए। क्षेत्र के पटेल चौक,सिकन्दरपुर नरियांव मार्ग,तेज़ापुर सहित आदि जगहों पर खुलेआम होल्डिंग ,बैनर पोस्टर से पटा हुआ है जब कि आचार संहिता लागू होते ही प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर हटा दिए जाते हैं लेकिन कुछ चट्टी चौराहों पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य ,ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों का होल्डिंग, बैनर, पोस्टर अभी लगे हुए हैं। यह सब कुछ देखते हुए भी प्रशासन पूरी तरह से मौन है। जबकि शासन की तरफ से आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश जारी किया जा चुका है वही पोस्टर ,वाल राइटिंग आदि को मिटाने का निर्देश दिया गया है फिर भी कुछ जगहों पर लगे होल्डिंग्स, बैनर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

You may have missed