Etawah News: दो वाहन चोरों को चोरी की 02 मोटरसाइकिल व 02 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया

FB_IMG_1617535160757
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनावो को शान्तिपूर्वक वा सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 श्री बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीँण इटावा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा दो वाहन चोरों को चोरी की 02 मोटरसाइकिल व 02 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 03.04.2021 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा आगामी पंचायती चुनाव-2021 को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी नगला खादर से पहले आम की बगिया में वाहन चोर गिरोह के 04 सदस्य 03 चोरी की मोटरसाइकिल लेकर कहीं जाने की फिराक में है । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बकेवर पुलिस मौके पर पहूँची तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिनमें से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति भागने में सफल रहे तथा पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । जिनके पास 02 मोटरसाइकिल व 02 अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से मोटरसाइकिल के संबंधं में पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर ग्राहक मिलने पर सस्ते दामों में बेच देते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1:- देवेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम चिटकापुर कोठी थाना अजीतमल जिला औरैया
2:- संदीप कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम चिटकापुर कोठी थाना अजीतमल जिला औरैया

बरामदगीः-
1. 2 अदद नाजायज चाकू
2. 2 अदद मोटरसाइकिल
3. 2 अदद फर्जी आर सी

 

You may have missed