Azamgarh News: एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थानों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभियान चला कर किया गया जागरूक

IMG-20210628-WA0036
Share News

संवाददाता नूर मोहम्मद

अतरौलिया ।एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थानों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभियान चला कर किया गया जागरूक।बता दें कि महिलाओं पर हो रही हिंसा व निरंतर छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महिला सब इंस्पेक्टर गीता व हमराहीओ द्वारा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों तथा नगर पंचायत के भीड़भाड़ वाले इलाके में अभियान चलाकर महिलाओं व लड़कियों को जागरूक किया गया।

IMG 20210628 WA0038

महिलाओं से वार्तालाप करतीं एंटीरोमियो प्रभारी गीता

जिसके क्रम में सर्वप्रथम सम्मो माता मंदिर परिसर में लोगों को जागरूक किया गया वही मास्क लगाने की सख्त हिदायत भी लोगो को दी गई ।तत्पश्चात नगर पंचायत के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों,चौराहो पर महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा महिलाओं तथा लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए बताया गया ।वही डायल 100 व 1090 वूमेन हेल्प लाइन तथा अन्य जरूरी बातें लोगों को बताई गई और उन्हें जागरूक किया गया। वहीं मंदिर परिसर के आसपास घूम रहे शोहदों को कारण पूछ कर वहाँ से हटाया गया।

IMG 20210628 WA0036

महिला सब इंस्पेक्टर गीता ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आप लोग सभी टोल फ्री नंबरो को याद रखिए और इसी के साथ मेरे नंबर को भी अपने पास रखिए कहीं भी कुछ आशंका होने पर तुरंत सूचित करें एंटी रोमियो की टीम मौके पर पहुंच जाएगी ।इस मौके पर महिला सब इंस्पेक्टर गीता, नेहा अवस्थी, आकांक्षा वर्मा मौजूद रही ।

Trending News