Agra News: तालाब में गिरी गाय को ग्रामीणों की मदद से फायर बिग्रेड कर्मियों ने रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित

IMG-20210628-WA0055
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिजौली गांव के तालाब में रविवार की देर रात एक गाय तालाब किनारे घास चरते समय गहरे पानी में चली गई। तालाब के अंदर पानी गहरा होने के कारण गाय डूबने लगी जिसे ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया।

IMG 20210628 WA0055 IMG 20210628 152847

जब गाय नहीं निकाल सके ग्रामीण तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड टीम को दी ग्रामीणों की सूचना पर फायर बिग्रेड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची रात में ही गाय को बचाने के लिए फायर बिग्रेड कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से रविवार देर रात गाय को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Trending News