Azamgarh News :प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के निर्देश पर बैंक समेत अन्य जगहों पर चला चेकिंग अभियान 

IMG-20210628-WA0035
Share News

संवाददाता नूर मोहम्मद

अतरौलिया ।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के निर्देश पर बैंक समेत अन्य जगहों पर चला चेकिंग अभियान ।बता दें कि लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह व हम हमराहियों द्वारा क्षेत्र के सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।

IMG 20210628 WA0035

जिसके क्रम में सर्वप्रथम नगर पंचायत के यूनियन बैंक अतरौलिया, स्टेट बैंक ,पंजाब नेशनल बैंक में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान किसी को भी बिना मास्क के बैंक के अंदर प्रवेश ना करने की हिदायत देते हुए बैंक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे, बैंक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यशैली तथा बैंक के बाहर खड़ी बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों को पूरी तन्मयता से चेक किया गया ।इसी क्रम में क्षेत्र के सभी चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट ,मास्क तथा संदिग्ध दोपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। इस चेकिंग के दौरान 5 दोपहिया वाहनों का चालान ई चालान भी काटा गया।

IMG 20210628 WA0032

सुल्तान सिंह ने बताया कि खतरा अभी टला नहीं है। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले,सभी शारीरिक दूरी का पालन करें तथा अपने हाथों को बार बार साबुन या सेनेटाइजर से धोते रहें। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश के क्रम में लगातार थाना क्षेत्र के सभी धार्मिक ,सामाजिक व मुख्य चौराहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध पर नियंत्रण रखा जा रहा है ।इस मौके पर सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह, कांस्टेबल राजन, मुंडन, सुमन, प्रभात सहित लोग उपस्थित रहे।

Trending News