Agra News: बिजली चोरी और ओवरलोडिंग को लेकर विजिलेंस ने चलाया विशेष अभियान

IMG_20210611_211839
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: बिजली की बढ़ती ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग के चलते बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।विद्युत विभाग भी राजस्व की बसूली को लेकर चिंतित है। बकायेदारों से बसूली को लेकर विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर विजिलेंस और स्थानीय अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया

IMG 20210611 211839

जिसमें बिजली चोरी करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ साथ बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।साथ ही ओवरलोड वालों का लोड बढ़ाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जरार फीडर से पोषित जरार टाउन, गुंगावली, नीमडांडा में विजिलेंस और विभाग के अधिकारियों के संयुक्त तत्वाधान में विद्युत चैकिंग की गई। जिसमें 23 लोगों के कनेक्शन चेक किए गए जिनमें 8 लोगों पर 138 B के तहत 11 लाख 53 हजार रुपए बकाया होने पर पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं एक कनेक्शन धारक का लोड बढ़ाया गया। जबकि 14 कनेक्शन धारकों पर 16 लाख 85 हजार रुपए बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए। जेई नीरज कुमार ने बताया कि बकायेदारों और ओवर लोडिंग की बढ़ती समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर विजिलेंस के साथ मिलकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

IMG 20210611 211925

जिसमें राजस्व की वसूली के साथ विद्युत चोरी कर रहे लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराए गए हैं और आगे भी उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेगा।चैकिंग टीम में उपखंड अधिकारी विशाल भारद्वाज, जेई नीरज कुमार, जेई विजिलेंस जुगल किशोर, टी जी टू संदीप, जितेंद्र सिंह, गब्बर, योगेंद्र सिंह, अजय,पवन, हेड कांस्टेबल योगवीर सिंह,कांस्टेबल नौबत सिंह,राहुल कुमार प्रवर्तन दल आगरा शामिल रहे।

You may have missed