Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बाइक सवार ने साइकिल सवारों को मारी टक्कर तीन हुए घायल

जनवाद टाइम्स 11 June 2021
IMG-20210611-WA0068
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा

पिनाहट: थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत बाह आगरा स्टेट हाइवे पर नगला भरी गावँ के पास बाइक सवार ने साइकिल पर सवार युवकों की साइकिल में टक्कर मार दी,जिसमें साइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बाइक सवार अपनी बाइक को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

IMG 20210611 WA0068 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बसई अरेला क्षेत्र के नगला भरी में गोवर्धन कोल्ड के पास आगरा बाह स्टेट हाइवे पर बाह की तरफ से आ रही तेज रफ्तार युवकों की बाइक ने बाजार से सामान खरीद कर लौट रहे साइकिल सवार युवकों को अपनी चपेट में ले कर पीछे से टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार उदम पुत्र लाल सिंह, अमन पुत्र बड़े , नतीश पुत्र राजू हाल निवासी कामा ब्रिक फील्ड बसई अरेला गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बाइक सवार युवक घटना के बाद अपनी बाइक को छोड़कर खेतों में कूदकर फरार हो गए। घायलों चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

IMG 20210611 WA0067

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल युवकों के परिजनों को सूचित कर एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में इलाज को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज जारी था। घायल तीनों युवकों के परिजन ईट भट्टे पर ईट पथाई का मजदूरी कार्य करते हैं। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी।

Post navigation

Previous: Agra News: बिजली चोरी और ओवरलोडिंग को लेकर विजिलेंस ने चलाया विशेष अभियान
Next: Agra News: विधायक एवं सीडीओ ने ग्राम प्रधानों एवं कर्मचारियों के साथ की बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.