Agra News: देहात में हुए टीकाकरण जाँच में नहीं मिला संक्रमित

IMG-20210611-WA0039
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: शुक्रवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बिचौला, बासौनी, होलीपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के साथ मोबाइल टीम द्वारा भी टीकाकरण किया गया।टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।शुक्रवार को 99 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 99 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210611 WA0039 1

शुक्रवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 60 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 10 लोगों ने पहली डोज तथा 24 लोग ने दूसरी डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 7 लोग ने वैक्सीन की पहली जबकि 1 लोग ने दूसरी डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 49 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।

IMG 20210611 130015 scaled

बासौनी के स्वास्थ्य केंद्र पर 45 वर्ष से ऊपर के 30 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवायी। वहीं बिचौला में 10 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।होलीपुरा में 21 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।जबकि खेडा देवीदास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण का शुभारंभ भी नहीं हो सका।वहीं मोबाइल वैन द्वारा हरलाल पुरा में 77 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

You may have missed