Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: क्षेत्राधिकारी ने कस्बा के बाजार का निरीक्षण कर लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे दुकानदारों के काटे चालान

जनवाद टाइम्स 27 May 2021
IMG_20210527_211827
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: पिछले कुछ दिनों से कस्बा के दुकानदारों द्वारा लॉक डाउन की धज्जियाँ उड़ाए जाने की खबरें प्रकाशित होने के बाद पुलिस द्वारा बाजार में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।जिसका नेतृत्व स्वयं क्षेत्राधिकारी बाह रवि कुमार गुप्ता ने किया।क्षेत्राधिकारी ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में खुली हुई गैरजरूरी सामान की दुकानों पर जाकर दुकानदारों के चालान काट उन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने व महामारी एक्ट 188/ 269/270 व 3/4 में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की।

Agra News: क्षेत्राधिकारी ने कस्बा के बाजार का निरीक्षण कर लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे दुकानदारों के काटे चालान

क्षेत्राधिकारी के बाजार में निरीक्षण करने के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया और गैर जरूरी सामानों के दुकानदार दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुए। वही दुकानों के अंदर घुसे हुए दुकानदार कई घंटे तक दुकानों के अंदर छुपे बैठे रहे।पुलिस टीम के जाने के बाद ही वह बाहर निकले। पुलिस की कार्यवाही से समूचे बाजार में दुकानदारों में ही नहीं वरन ग्राहकों में भी हड़कंप मचा रहा। गुरुवार सुबह क्षेत्राधिकारी बाह रवि कुमार गुप्ता थाना प्रभारी बाह विनोद पवार पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजार,बिजौली रोड, कैंजरा रोड और जरार के बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में खुली हुई गैर जरूरी सामानों की दुकानों पर कार्यवाही कर उन्हें भविष्य में लॉक डाउन का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी।

IMG 20210527 212034 scaled

क्षेत्राधिकारी के निरीक्षण के दौरान बंद हुई गैर जरूरी सामान की दुकानें ऊपर और पुलिस के जाने के बाद उमड़ी भीड़ नीचे

IMG 20210527 212202 scaled

इस दौरान कई दुकानदारों के ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किए गए। मुकदमा पंजीकृत होने वाले दुकानदारों मे अजय पुत्र उमेश निवासी जैन नगर की टायर पंचर की दुकान, दिलीप पुत्र कैलाश चंद निवासी जैन नगर कस्बा बाह की टायर पंचर की दुकान,संजीव पुत्र अशोक कुमार निवासी तहसील रोड की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान, राधा मोहन पुत्र श्री कृष्णा निवासी सुनरत्ती कस्बा बाह की हेयर कटिंग सैलून की दुकान, धर्मवीर सिंह पुत्र जनक सिंह निवासी कैंजरा रोड की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान, राजीव पुत्र पूरन चंद निवासी गढ़ा पचौरी की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान, रवि पुत्र महेश निवासी बिजौली तिराहा की हेयर कटिंग सैलून की दुकान, बबलू पुत्र रमेश चंद्र निवासी बिजौली तिराहा की फोटो स्टूडियो की दुकान, विक्की यादव पुत्र गुड्डन यादव निवासी कस्बा बाह की भोले बाबा प्रॉपर्टी, सनी गुप्ता पुत्र धर्मपाल गुप्ता निवासी जरार की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान, राहुल बौहरे पुत्र दयाशंकर बौहरे कस्बा बाह की इलेक्ट्रिकल्स की दुकान शामिल हैं।विदित हो कि अभी लॉक डाउन के दौरान कॉस्मेटिक, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स,रेडीमेड गारमेंट,साड़ियों की दुकानें, फर्नीचर,बिल्डिंग मैटेरियल, फुटवियर ,पेंट्स, ऑटोमोबाइल आदि दुकानों को खोलने की छूट नहीं है

IMG 20210527 211935 scaled

पुलिस की निगरानी करती महिला दुकानदार

लेकिन बाह में कुछ दुकानदार चोरी छिपे पुलिस के साथ आँख मिचौली खेलकर दुकानों को खोल रहे हैं जिस पर गुरुवार सुबह क्षेत्राधिकारी बाह ने संज्ञान लेते हुए चैकिंग अभियान चलाकर खुली मिली गैर जरूरी दुकानों के चालान किए।

Post navigation

Previous: Agra News: झगड़ा कर रहे पाँच लोगों को पुलिस ने भेजा जेल
Next: Agra News: देहात के स्वास्थ्य केंद्रों और ग्राम पंचायत पर हुआ टीकाकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.