संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: जैतपुर थानान्तर्गत धायपुरा गावँ में गुरुवार सुबह कलियान सिंह पुत्र अनोखेलाल उम्र करीब 42 वर्ष और मुन्नालाल पुत्र श्रीराम उम्र करीब 53 वर्ष पक्षों में रास्ता निकलने को लेकर विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गयी सूचना पर पहुँची पुलिस दोनों पक्षों के एक एक लोग को पकड़कर थाने ले आयी।जहाँ से कालियान सिंह और मुन्नालाल को शांति भंग करने के मामले 151/107/116 में कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि धायपुरा निवासी मुन्नालाल और कलियान सिंह पक्ष में गुरुवार सुबह खरंजा को लेकर मारपीट हो गयी थी दोनों को कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया । वहीं बाह थाना क्षेत्र के चौरंगाहार में लेन देन को लेकर झगड़ा कर रहे संतोष पुत्र राकेश उम्र 19 वर्ष,संतोष पुत्र पोहप सिंह उम्र 20 वर्ष,सुनील पुत्र रामपाल उम्र 19 वर्ष को बाह पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में कार्यवाही कर जेल भेज दिया।