Agra News: देहात के स्वास्थ्य केंद्रों और ग्राम पंचायत पर हुआ टीकाकरण

IMG_20210526_132303
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: गुरुवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने के लिए दूर दराज से लोग आए जिनमें अधिकांश युवा थे। टीका लगवाने वालों का पहले कोरोना टेस्ट किया गया। गुरुवार को 183 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 193 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210526 132129 scaled IMG 20210526 132303 scaled

टीकाकरण कराते पति और पत्नी

गुरुवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 110 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 9 लोगों ने पहली डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 1 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 91 लोगों ने 45 वर्ष से ऊपर के 7 लोगों ने तथा 60 से ऊपर के 3 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।

IMG 20210526 130639 scaled

 

वहीं गुरुवार को बाह ब्लॉक की बरहा ग्राम पंचायत में हुए टीकाकरण में 45 वर्ष से ऊपर उम्र वालों में 60 लोगों ने और 60 वर्ष से ऊपर वालों में 32 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवायी। बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर दूर दराज से आये लोगों ने टीकाकरण कराया।जिनमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, इटावा आदि राज्यों के विभिन्न जिलों से आये लोग शामिल थे।

You may have missed