Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: खरबूज के खेत मे महिला की गोली मारकर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 27 May 2021
20210527_193532
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर इटावा के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 16/17.05.2021 की रात्रि को महिला की गोली मारकर हत्या करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त तमंचा सहित किया गिरफ्तार।

दिनांक 16-05-2021 की रात्रि को थाना सिविल लाइन क्षेत्रातंर्गत डायल-112 के द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगला पीर में एक खरबूजे के खेत में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना सिविल लाइन पुलिस, फॉरेंसिंग टीम तथा सर्विलांस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया एवं वादी मृतका के पति की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मुकदमा अपराध संख्या 155/21 धारा 302 भादवी अभियोग पंजीकृत किया गया है। तत्पश्चात स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 श्री बृजेश कुमार सिंह एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं जांच हेतु गठित की गई टीमों को घटना का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गय़ा था। महिला की हत्या की घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा इलैक्ट्रोनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित करते हुए ताबडतोड दबिश दी जा रही थी ।
आज दिनांक 27.05.2021 को थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0स0 155/21 से संबंधित अभियुक्त गुफ्त आलू फार्म के खाली खेतों में झाडियों में बैठे है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गए स्थान पर पहुची तो मुखबिर द्वारा इशारा कर बताया कि इन्ही दो व्यक्तियों द्वारा महिला की हत्या की गयी थी । पुलिस को अपनी ओर आता देख कर झाडियों में बैठे उन दो व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेरबन्दी करते हुए रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से नामपता पूछने पर अभियुक्तों द्वारा अपना नाम क्रमश: श्रीकृष्ण पुत्र पूरनलाल निवासी नगला पीर थाना सिविल लाइन व दूसरे अभियुक्त द्वारा अपना नाम श्रीपाल पुत्र पूरनसिहं निवासी नगला पीर थाना सिविल लाइन बताया गया । पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगो द्वारा दिनांक 16.05.2021 की रात्रि को अपने चचेरे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी ।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों बताया कि सुधा (मृतका) हमारे चचेरे भाई रामनिवास की पत्नी थी हमारा चचेरा भाई मृतका का पति सीधा एवं सरल स्वभाव का व्यक्ति है । इसी का फायदा लेकर हम दोनो भाई उसकी संपत्ति को हडपना चाहते थे जिसका पता मृतक सुधा को चल गया इसी चलते उसे अपने रास्ते से हटाने हेतु हम दोनो द्वारा दिनांक 16.05.2021 को योजनाबद्ध तरीके से सुधा को उसके खेत में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा खरबूज के खेत में खरबूजों की चोरी की बताकर उसे खेत में बुलाया गया तथा उसकी तमंचा से गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी । अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल के करीब एक ट्यूबेल पास सहतूस के पेड के पास से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व 03 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस को बरामद किया गया

गिरफ्तार अभियुक्त–
1. श्रीकृष्ण पुत्र पूरनलाल निवासी नगला पीर थाना सिविल लाइन जनपद इटावा
2. श्रीपाल पुत्र पूरनसिहं निवासी नगला पीर थाना सिविल लाइन जनपद इटावा

बरामदगी:
1. 01 तमंचा 315 बोर (हत्या में प्रयुक्त)
2. 03 जिंदा कारतूस 315 बोर
3. 01 खोखा कारतूस 315 बोर

Post navigation

Previous: Bihar News: अस्पतालों में वेंटिलेटर, एंबुलेंस सब है लेकिन इन को चलाने वाले कोई नहीं है-भाकपा माले
Next: Agra News: झगड़ा कर रहे पाँच लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.