Agra News: हत्या के मामले में बांछित बीस हज़ार का इनामी पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG_20210530_112921
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: थाना जैतपुर पुलिस को देर रात चैकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने हत्या के मामले में एक साल से फरार चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा।अभियुक्त कहीं बाहर भागने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही जैतपुर पुलिस ने उसे दबोच लिया।विदित हो कि एक वर्ष पहले जैतपुर थाना क्षेत्र के हतकांत के बीहड़ में 19 वर्षीय छात्र संजय पाराशर का शव पेड़ से लटका मिला था।परिजनों द्वारा युवक की हत्या का मामला दर्ज कराते हुए क़ातिलों की गिरफ्तारी की माँग की गई थी।

IMG 20210530 112921

जिनमें कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन डब्बल पुत्र रामकिशन फरार हो गया था।पुलिस द्वारा फरार डब्बल पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया था। पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रहीं थीं जिसके चलते परिवार जैतपुर से पलायन कर गया था।पुलिस द्वारा बांछित चल रहे अभियुक्त के घर की कुर्की भी कराई गई लेकिन अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर था।शनिवार रात थानाध्यक्ष जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ फतेहपुरा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहन की चैकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा उन्हें 20 हजार के इनामी के उसी रास्ते से होकर भागने की सूचना मिली।

IMG 20210530 112921

बीस हजार का इनामी अभियुक्त डब्बल

मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस सघनता से चैकिंग करने लगी।तभी इनामी आता हुआ दिखा पुलिस कर्मियों को देखते ही वह भागने लगा लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।इनामी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, हैड कांस्टेबल सत्यप्रकाश, कांस्टेबल गौरव कुमार, अनुज कुमार शामिल रहे।

You may have missed